Breaking News

सहसवान: सैफुल्लागंज होली चौक से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, प्रशासन की मौजूदगी में चली कार्रवाई।

सैफुल्लागंज होली चौक से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, प्रशासन की मौजूदगी में चली कार्रवाई।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान (बदायूं)। नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज स्थित होली चौक पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवा दिया। पूरी कार्रवाई प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

अभियान के दौरान नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद सहसवान के अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार एवं भारी पुलिस बल तैनात रहा। अतिक्रमण हटाने के तहत मौके पर रखी गई ईंटों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरवाकर नगर पालिका परिसर में जमा कराया गया।

कार्रवाई के दौरान कानूनगो रियाज़ुद्दीन, नगर पालिका के निर्माण प्रभारी कमर जमशेद, लेखपाल आदित्य कुमार तथा पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर रामायण सिंह व राजेश प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!