Breaking News

डेढ़ दर्जन गोवंश बरामद, पुलिस की कार्रवाई में तस्कर फरार।

डेढ़ दर्जन गोवंश बरामद, पुलिस की कार्रवाई में तस्कर फरार।

सैयदराजा (चंदौली)। गोतस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो पिकअप वाहनों से 18 गोवंश बरामद कर उन्हें मुक्त कराया। हालांकि मौके का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए।

यह कार्रवाई आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर की गई। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एनएच-2 हाइवे की उत्तरी लेन स्थित जेठमलपुर तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया।

सूचना मिली कि चेकिंग प्वाइंट से करीब एक किलोमीटर दूर दो संदिग्ध वाहन खड़े हैं। इस पर पुलिस टीम ग्राम जेठमलपुर पहुंची और दोनों वाहनों की तलाशी ली। जांच में वाहनों से 18 गोवंश बरामद हुए, जिनमें 15 गाय और 3 बछड़े शामिल थे। इनमें से एक गाय मृत अवस्था में पाई गई।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा धारा 325 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष तिवारी, हेड कांस्टेबल नसीरुद्दीन, कांस्टेबल मो. हुमायूं, शंकर राम, बृजेश चौहान, चालक गुंजन, मनीराम दूबे एवं संतोष कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!