Breaking News

सहसवान: होली से पहले आबकारी विभाग की सख्ती, 100 किलो लहन नष्ट, 10 लीटर अवैध शराब बरामद।

होली से पहले आबकारी विभाग की सख्ती, 100 किलो लहन नष्ट, 10 लीटर अवैध शराब बरामद।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। आगामी होली पर्व को देखते हुए अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को तहसील सहसवान क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की गई।

यह अभियान बरेली प्रभार के उप आबकारी आयुक्त तथा बदायूं जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी बदायूं के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सहसवान साईं आश्रित साखमूरी एवं आबकारी निरीक्षक सहसवान परमहंस कुमार ने अधीनस्थ स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र की आबकारी दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

टीम ने शाहबाजपुर, सहसवान बाईपास तथा स्टेट बैंक स्थित देशी एवं कंपोजिट शराब दुकानों की जांच की। सहसवान बाईपास स्थित दुकान के अनुज्ञापी को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कोई गंभीर अनियमितता नहीं पाई गई।

इसके अतिरिक्त खिरकवाड़ी, रज्जू नगला एवं नगला भगत सहित संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 100 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियोग पंजीकृत किया गया।

टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित ढाबों की भी सघन तलाशी ली और ढाबा संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में परिसर में मदिरापान न कराया जाए। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि होली पर्व तक अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!