Breaking News

सहसवान: पुलिस मुठभेड़ में गौवध करने वाले गिरोह के पाँच सदस्य गिरफ्तार, हथियार और उपकरण बरामद।

पुलिस मुठभेड़ में गौवध करने वाले गिरोह के पाँच सदस्य गिरफ्तार, हथियार और उपकरण बरामद।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान (बदायूं)। थाना सहसवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंशी पशुओं का वध करने की योजना बना रहे गिरोह के पाँच सदस्यों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपी और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार तथा पशु वध करने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश सिंह कठेरिया के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि 17 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग टेढ़ा घाट पुल के पास घने जंगल में गौवंशी पशुओं के वध की योजना बना रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना मिलने पर थाना सहसवान पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नईम, कौसर और इसराइल नामक तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। वहीं मुठभेड़ के दौरान आरक्षी शक्ति सिंह भी घायल हो गए।

घायल आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने आसपास के जंगल में तलाशी अभियान चलाया, जहां से दो अन्य आरोपियों शाहरुख और अली हसन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पाँच तमंचे, कई जिंदा कारतूस तथा पशु वध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जंगल में घूमने वाले गौवंशी बछड़ों को पकड़कर उनका वध कर मांस बेचने की योजना बना रहे थे, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ मिल सके। इसी उद्देश्य से वे जंगल में इकट्ठा हुए थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नईम पुत्र फुन्दन निवासी भवानीपुर खल्ली, शाहरुख पुत्र अच्छन निवासी बाजपुर, अली हसन पुत्र नबाब निवासी घूरनपुर, कौसर पुत्र इस्माइल निवासी घूरनपुर तथा इसराइल पुत्र इस्माइल निवासी घूरनपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना सहसवान प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!