Breaking News

कासगंज: ईद-उल-फितर और नवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील।

ईद-उल-फितर और नवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

गंजडुंडवारा, कासगंज। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर और नवरात्रि को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गंजडुंडवारा कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा ने की। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम भी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए लोगों को जागरूक करना था। क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने नगर और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग त्योहारों को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाने का प्रयास करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि ईद-उल-फितर और नवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अमित प्रकाश महाजन ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार होली के पर्व पर गुजियों की मिठास रही, उसी प्रकार ईद के पर्व पर सिवइयों की मिठास भी समाज में भाईचारे का संदेश देगी। उन्होंने सभी लोगों से आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने आश्वासन दिया कि नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी और ईद-उल-फितर के दिन पानी की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत नगर पालिका कर्मचारियों को सूचना देने का आग्रह किया।

बैठक में नगर और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!