Breaking News

महेवा में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह।

महेवा में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह।

आनंद पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। महेवा ब्लॉक मुख्यालय स्थित लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज, महेवा में विकास खंड स्तरीय ग्रामीण बालक/बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, इटावा के तत्वावधान में आयोजित की गई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान महेवा कुमुद सिंह ने 1500 मीटर बालिका दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी खेल में भाग लेना स्वयं में बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य शिव शंकर यादव ने की, जबकि प्रेस क्लब अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन ब्लॉक युवक समिति महेवा के अध्यक्ष राजू दुबे द्वारा किया गया।

आयोजन की जिम्मेदारी युवा कल्याण अधिकारी महेवा धीरेन्द्र कुमार के निर्देशन में पूरी की गई। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह देकर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, भारोत्तोलन और जूडो जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। बालक वर्ग की प्रतियोगिताएँ 9 नवम्बर और बालिका वर्ग की 10 नवम्बर 2025 को आयोजित की जा रही हैं। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें जिला व राज्य स्तर तक पहुँचाना है।

प्रतियोगिता के परिणाम।

वॉलीबॉल – सीनियर वर्ग में महेवा ने लखना को, जूनियर वर्ग में खितौरा ने महेवा को, जबकि सब जूनियर में धर्मपुर ने नगला बशान सिंह को हराया।

कबड्डी – सब जूनियर वर्ग में अम्बेडकर क्लब नगरिया बुजुर्ग ने धर्मपुरा को, जूनियर वर्ग में अहेरीपुर ने नगरिया बुजुर्ग को तथा सीनियर बालिका वर्ग में कुडरिया ने महेवा को पराजित किया।

एथलेटिक्स परिणाम।

गोला फेंक (सीनियर) – अमित धर्मपुरा प्रथम, अंशुमान बम्होरा द्वितीय, देव कुमार दिलीपनगर तृतीय।

चक्का फेंक – कृष्णा राजावत प्रथम, रिपुदमन द्वितीय।

भाला फेंक – निर्मल प्रथम।

सब जूनियर बालिका वर्ग।

100 मीटर दौड़ – काव्या कुशवाहा प्रथम, ऋतु द्वितीय।

लंबी कूद – काव्या प्रथम।

गोला फेंक – श्रद्धा यादव प्रथम, काव्या द्वितीय।

जूनियर बालिका वर्ग।

200 मीटर दौड़ – गंगा देवी प्रथम, पायल द्वितीय।

400 मीटर दौड़ – नंदिनी प्रथम, पायल द्वितीय, तनु यादव तृतीय।

ऊंची कूद – काजल प्रथम।

लंबी कूद – स्नेहा नागरी लालपुर प्रथम।

गोला फेंक – लक्ष्मी प्रथम, पायल द्वितीय।

सीनियर वर्ग (बालक/बालिका)।

भाला फेंक – नितिन शर्मा प्रथम, स्पर्श द्वितीय।

चक्का फेंक – विवेक प्रथम, यशपाल द्वितीय।

गोला फेंक – खुशपाल प्रथम, सूर्यांश द्वितीय, विवेक तृतीय।

200 मीटर बालिका दौड़ – दिव्या राठौर प्रथम, नीलाक्षी सिंह द्वितीय।

400 मीटर दौड़ – नेहा प्रथम, खुशबू द्वितीय।

800 मीटर दौड़ – राधा चौहान प्रथम, आकांक्षा चौहान द्वितीय, नीलाक्षी तृतीय।

लंबी कूद – नेहा प्रथम, ज्योति द्वितीय।

ऊंची कूद – आकांक्षा चौहान प्रथम, नेहा राजावत द्वितीय।

भारोत्तोलन – चांदनी प्रथम स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में पीटीआई के रूप में जंगबहादुर सिंह, आशीष यादव, विवेक भारती, ज्योति कुमारी, चांदनी, सुप्रिया राजपूत, भारत सिंह राजपूत सहित कई प्रशिक्षकों ने सहयोग दिया।

सुरक्षा एवं व्यवस्थापन में पीआरडी जवान सुभाषचंद्र, राजेश बाबू, अरविंद सिंह, शिवनारायण, प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार, बाबूराम मौर्य, राघवेंद्र सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!