Breaking News

चकरनगर थाना में हुआ रक्तदान शिविर — 19 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया उत्साह।

चकरनगर थाना में हुआ रक्तदान शिविर — 19 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया उत्साह।

आनंद पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा।  इटावा जनपद के चकरनगर थाना परिसर में रविवार को रक्तदाता समूह इटावा के तत्वावधान में एवं जिला चिकित्सालय रक्त केंद्र इटावा के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री हरनाथ सिंह कुशवाह द्वारा किया गया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि “रक्तदान ही सच्चा महादान है, इससे न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचती है, बल्कि समाज में इंसानियत और सहयोग की भावना को भी बल मिलता है।”

उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में जागरूकता फैलाएँ। शिविर में कुल 19 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया, जिनमें से 9 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से –

थाना प्रभारी बलराम मिश्रा (चकरनगर), थाना प्रभारी राजेन्द्र विक्रम सिंह (बिठौली), सब इंस्पेक्टर शिव प्रकाश वाजपेई, सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार, क. मोनू कुशवाहा, क. जितेंद्र कुमार, शिक्षक वीरेंद्र सिंह और डीलर टिंकू चौहान शामिल रहे।

शिविर में शरद तिवारी, सौरभ परिहार, धनंजय सिंह, दीनू चौहान, रवि चौहान, टिंकू चौहान, सुभाष चौहान, सुरजीत सिंह, छोटू गौतम, सोनू गौतम सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

डॉ. आयज अली, संजीव प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह, स्वेता चतुर्वेदी, रजनी, जितेंद्र कुमार और सरफराज की देखरेख में रक्तदान प्रक्रिया पूरी की गई।

सभी चिकित्सा कर्मियों ने रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया और उन्हें “जीवनदाता” का सम्मान दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने समाज में रक्तदान को जनआंदोलन के रूप में बढ़ावा देने और हर महीने ऐसे शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …