Breaking News

एक तरफ पर्याप्त स्टॉक का दावा, दूसरी तरफ पेट्रोल पंप बंद — खीरी में हड़कंप।

एक तरफ पर्याप्त स्टॉक का दावा, दूसरी तरफ पेट्रोल पंप बंद — खीरी में हड़कंप।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। जिले में पेट्रोल और डीजल को लेकर हालात उलझते नजर आ रहे हैं। एक ओर जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह द्वारा एक सप्ताह तक पर्याप्त ईंधन उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर देर रात शहर सहित कस्बा खीरी टाउन में कई पेट्रोल पंप अचानक बंद पाए गए, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार एलआरपी मूसाराम पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पेट्रोल पंप, नौरंगाबाद पेट्रोल पंप तथा रोडवेज के पास स्थित झंडी पेट्रोल पंप बंद मिले। अचानक हुई इस बंदी के कारण वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थिति यह रही कि पेट्रोल पंप बंद होने के बावजूद लोग घंटों तक वहीं डटे रहे, इस उम्मीद में कि आपूर्ति शुरू होगी। कई स्थानों पर बड़े कंटेनरों और ड्रमों में अधिक मात्रा में ईंधन लेते लोग भी नजर आए, जिससे कालाबाजारी की आशंका भी जताई जा रही है।

शहर के साथ-साथ कस्बा खीरी टाउन में भी पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा रहा, जिससे आमजन में असमंजस और चिंता का माहौल बना हुआ है। अब प्रशासन के सामने यह बड़ा सवाल है कि जब पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया जा रहा है, तो आखिर पेट्रोल पंप बंद क्यों हैं। मामले की जांच की जरूरत महसूस की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!