Breaking News

बहेड़ी सर्किल में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

बहेड़ी सर्किल में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

बहेड़ी। क्षेत्राधिकारी बहेड़ी श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा सर्किल बहेड़ी के अंतर्गत थाना बहेड़ी, देवरनियां, शीशगढ़ एवं शेरगढ़ में लंबित विवेचनाओं को लेकर अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी विवेचकों के साथ बैठकर मामलों की गहन समीक्षा की।

सीओ बहेड़ी ने विवेचकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने विवेचनाओं में लापरवाही न बरतने तथा प्रत्येक केस में साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों की प्रगति नियमित रूप से मॉनिटर करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि कार्य में शिथिलता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!