Breaking News

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने जन-सुनवाई में शिकायतों का किया त्वरित निस्तारण।

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने जन-सुनवाई में शिकायतों का किया त्वरित निस्तारण।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय परिसर में जन-सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जन-सुनवाई में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण तथा कर विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस जन-सुनवाई दिवस में कुल 04 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने कहा कि जन-सुनवाई का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि नगर की समस्याओं का समाधान पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से किया जा सके।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, मुख्य अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!