Breaking News

नवयुवक मंगल दल की सराहनीय पहल, 500 गरीब व असहाय लोगों को बांटे गए कंबल।

नवयुवक मंगल दल की सराहनीय पहल, 500 गरीब व असहाय लोगों को बांटे गए कंबल।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। चहनियाँ विकास खंड अंतर्गत स्थित महराजगंज रामगढ़ में नवयुवक मंगल दल के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 500 कंबल बांटे गए, जिससे ठंड में ठिठुर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली।

कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजय यादव (प्रबंधक, अभिषेक हॉस्पिटल चंदौली), विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. आर.बी. यादव (समाजसेवी) तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश यादव (जेसीबी, जिला पंचायत प्रत्याशी सेक्टर नंबर–4) उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. संजय यादव ने नवयुवक मंगल दल के सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है। गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की मदद कर जो आत्मिक सुख मिलता है, उसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती। हमें ऐसे देश में जन्म लेने पर गर्व है, जहां ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना जीवित है। जरूरत पड़ने पर मैं सदैव सेवा के लिए तैयार रहूंगा।”

विशिष्ट अतिथि डॉ. आर.बी. यादव ने कहा कि मानव जीवन हमें पुण्य कर्मों के बाद प्राप्त होता है, इसे व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। सेवा केवल धन से नहीं होती, बल्कि किसी वृद्ध को सड़क पार कराना, किसी प्यासे को पानी पिलाना या किसी जरूरतमंद की मदद करना भी सच्ची सेवा है। हमें निष्ठा और समर्पण के साथ मानव कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।

अति विशिष्ट अतिथि रमेश यादव ने कहा कि मनुष्यता के बिना जीवन अधूरा है। समाज में वही लोग याद किए जाते हैं जिन्होंने मानवता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व जलजमाव की समस्या से किसानों की फसल बर्बाद हो रही थी, जिस पर उन्होंने स्वयं जेसीबी लगाकर समस्या का समाधान कराया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी जरूरत में वह नि:स्वार्थ सेवा के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।

कंबल पाकर असहाय और गरीब लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लोगों ने नवयुवक मंगल दल की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि आज के स्वार्थी दौर में नवयुवक मंगल दल बिना किसी दिखावे और प्रचार के अपने चंदे से हर वर्ष कंबल वितरण कर मानव सेवा की मिसाल पेश कर रहा है। न दौलत की चाह, न शोहरत की लालसा, केवल सेवा भावना के साथ यह संगठन समाज में प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दिलीप कुमार यादव, मुरारी यादव, नितेश यादव, वकील यादव, सत्य प्रकाश खरवार, आकाश यादव (फुग्गी), सुनील यादव, सर्वजीत यादव, गोलू यादव, गोलू प्रजापति, अभिषेक सैनी (बंटी), प्रदीप शर्मा, पिंटू यादव, जितेंद्र यादव, युवराज यादव, अभय यादव, मोहम्मद रफीक, मन्नू यादव, शीतल गुप्ता, विजय यादव उर्फ सोनू, मिठाई यादव, मनीष यादव, अरविंद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

पेंशनर 1 नवंबर से ऑनलाइन जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र।

राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान शुरू, वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंशनरों से समय पर प्रमाण-पत्र जमा …