Breaking News

वीआईपी ग्रुप ने बसंत पंचमी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की, साहित्य रत्न सम्मान भी होगा।

वीआईपी ग्रुप ने बसंत पंचमी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की, साहित्य रत्न सम्मान भी होगा।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स की बैठक महामंत्री सतीश सक्सेना के नेतृत्व में नवादा इंदेपुर स्थित राजा ऑटोमोबाइल (सोनालीका ट्रैक्टर्स) परिसर में संपन्न हुई। बैठक में आगामी बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

ग्रुप की अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हनुमतधाम प्रांगण में विधि-विधान से माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

महामंत्री सतीश सक्सेना ने बताया कि विचार गोष्ठी के दौरान साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एक साहित्यकार को “माँ सरस्वती साहित्य रत्न सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान साहित्य, भाषा और रचनात्मक चेतना के प्रति समर्पित उत्कृष्ट साधना के लिए दिया जाएगा।

ग्रुप की संरक्षक डॉ. दीपा सक्सेना ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्यिक मूल्यों के संरक्षण के साथ नई एवं विशिष्ट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने भी कहा कि इस अवसर पर प्रतिभाओं को मान्यता देने और प्रोत्साहित करने का विशेष प्रयास किया जाएगा।

बैठक के उपरांत शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर संजय अग्रवाल, कौशलेन्द्र मिश्रा, अंशिका गुप्ता, गौरांशी, अग्रिमा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!