Breaking News

सांसद जगदंबिका पाल ने बलरामपुर में यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 का भव्य शुभारंभ।

सांसद जगदंबिका पाल ने बलरामपुर में यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 का भव्य शुभारंभ।

स्थानीय उत्पादों को आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ बताते हुए जनपदवासियों से की स्वदेशी अपनाने की अपील।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड में प्रदेश में विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु आयोजित 10 दिवसीय यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 का भव्य शुभारंभ सांसद एवं अध्यक्ष जे.पी.सी. वक्फ बोर्ड जगदंबिका पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर सांसद पाल ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और सीएम युवा उद्यमी योजना तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में स्वदेशी उत्पादों की भूमिका अहम है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, “स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत बनाएं।” उन्होंने यह भी बताया कि मेला इसी उद्देश्य को साकार करने का बड़ा कदम है।

सांसद पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना का हवाला देते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच पर पहचान मिल रही है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और उत्तर प्रदेश निवेश की पहली पसंद बन गया है। उन्होंने बलरामपुर वासियों से अपील की कि वे मेले में आकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें, उन पर गर्व करें और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाएं।

इस शुभ अवसर पर विधायक पल्टूराम (बलरामपुर सदर), विधायक कैलाश नाथ शुक्ला (तुलसीपुर), जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, वहीं लोकगायिका मांडवी तिवारी ने अवधी गीतों से समां बांध दिया, जिसकी सांसद पाल ने सराहना की।

कार्यक्रम में अन्य गणमान्य नागरिकों में श्याम मनोहर तिवारी (जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि), डीपी सिंह बैस, बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, डॉ. अजय सिंह पिंकू, हेमंत जायसवाल, महिपाल चौधरी, अपूर्व प्रताप सिंह, राकेश गुप्ता, प्रवीण सिंह बिल्लू, ललिता तिवारी, सुनीता मिश्रा, वंदना पासवान, साधना पाण्डेय, प्रतिमा मिश्रा, महेश मिश्रा, बाबू मिश्रा, रजनीश पाण्डेय, अमन चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …