Breaking News

घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, युवती ने आत्महत्या का प्रयास।

घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, युवती ने आत्महत्या का प्रयास।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव गौसपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने कुछ दबंग युवकों पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

बताया गया है कि घटना के समय दोनों बहनें अपनी मां के साथ घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि कुछ युवक घर में घुस आए और भद्दी गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। इस घटना से मानसिक रूप से आहत होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की।

परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

परिजनों का यह भी आरोप है कि उक्त युवक लंबे समय से युवतियों के साथ छेड़छाड़ करते थे। इसी वजह से परेशान होकर दोनों बहनों ने पहले ही अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी थी। आरोप है कि घर से बाहर निकलने पर भी युवक उन्हें परेशान करते थे।

घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने आरोपित युवकों के खिलाफ थाना कमालगंज में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!