Breaking News

लखीमपुर खीरी: महोबा में दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

महोबा में दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

संवाददाता, मोहम्मद असलम 

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)। महोबा जनपद में नीट (NEET) की तैयारी कर रही एक दलित छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने और अमानवीय यातनाएं देने की अत्यंत हृदयविदारक व शर्मनाक घटना के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक मांग पत्र लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी को सौंपा।

सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस जघन्य कृत्य में शामिल सभी दोषियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बेहद कठोर और दंडात्मक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके साथ ही पीड़ित छात्रा व उसके पूरे परिवार को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने और उन्हें समुचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी पुरजोर मांग उठाई गई है।

घटना के संदर्भ में रोष व्यक्त करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि कोचिंग से घर लौटते समय छात्रा का अपहरण किया गया और उसे सोलह दिनों तक प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा गया, जहाँ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा उसे सिगरेट से जलाकर असहनीय व अमानवीय यातनाएं दी गईं और जबरन शादी करने का दबाव बनाया गया, जो कि कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान है।

इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान सेवादल के लतीफ आजम अंसारी, मोहम्मद अलीम, मुश्ताक अली, राकेश विश्वकर्मा, कृष्ण किशोर मिश्रा, अशोक कुमार, प्रेम कुमार वर्मा, रामकुमार वर्मा, अकील खान, देवेंद्र कुमार पंकज, डॉ. सलीम खान, रियासत अली, जब्बार अली, सैफ अली, अब्दुल रहीम, गुलफाम, नेहा पटेल, शिव सहाय सिंह, रामपाल शाक्य और जिला कार्यालय सचिव सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व जनमानस उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!