Breaking News

कासगंज: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने याद किए आदर्श।

कासगंज: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने याद किए आदर्श।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय कासगंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका पूरा जीवन देश सेवा और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम के विचार आज भी युवाओं को बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाकर देश के विकास में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वहीं एआईसीसी सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपनी वैज्ञानिक उपलब्धियों से भारत को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई। राष्ट्रपति पद पर रहते हुए उन्होंने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे डॉ. कलाम के विचारों से प्रेरणा लेकर देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के अंत में महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, जिला महासचिव विमल कुमार सिंह, दीप कुमार पाण्डेय, राजा सलमानी, प्रवीण राजपूत, मानशी ठाकुर, महक कुशवाह, परी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: एसपी ओपी सिंह ने देर रात थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

कासगंज: एसपी ओपी सिंह ने देर रात थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया …