Breaking News

कासगंज: पटियाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार।

कासगंज: पटियाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक मकान में घुसकर डकैती का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में थाना पटियाली और गंजडुण्डवारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 की शाम गंज रोड स्थित एक मकान में बदमाशों के घुसने की सूचना पीआरवी को मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और पूरे मकान की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा बदमाश छत से कूदकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, खोखे और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया है, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी हालत सामान्य बताई है।

इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत गंभीर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों पर जानलेवा हमले की धाराओं में भी जांच की जा रही है। इस सफल ऑपरेशन के बाद क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता की सराहना की जा रही है और पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!