Breaking News

दातागंज, बदायूं: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी जहरखुरान गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली।

दातागंज, बदायूं: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी जहरखुरान गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली।

बदायूं। थाना दातागंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान जहरखुरानी की वारदातों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सनी सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार, कारतूस, नकदी और एक कार बरामद की है।

थाना दातागंज पुलिस बेलाडांडी पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से आती एक कार को पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा और बेलाडांडी मार्ग पर जाकर फंस गया। पुलिस ने घेराबंदी की, तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में इनामी बदमाश सनी सैनी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा।

गिरफ्तार अभियुक्त सनी सैनी, निवासी सौरो (जनपद कासगंज) पर जनपद बदायूं के अलावा अन्य जनपदों में भी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसी गंभीर धाराओं में लगभग छह मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना दातागंज क्षेत्र में हुई जहरखुरानी की एक घटना में वांछित था, जिसमें पीड़ित की नकदी और एटीएम कार्ड चोरी किए गए थे।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अदद .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी की गई नकदी और घटना में प्रयुक्त कार (HR 26 DU 1431) बरामद की है। घायल पुलिसकर्मी और इनामी बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार साथी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!