Breaking News

कासगंज बिग ब्रेकिंग : संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला शव।

कासगंज बिग ब्रेकिंग : संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला शव।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक किशोरी का शव अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतका के कान में हेडफोन लगा हुआ था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि वह आत्महत्या से पहले किसी से फोन पर बात कर रही थी। फिलहाल पुलिस इस एंगल से भी जांच में जुटी है कि आख़िरी बार वह किससे बात कर रही थी और आत्महत्या का कारण क्या रहा।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घर का माहौल गमगीन है और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!