Breaking News

उन्नाव पुलिस का शांति एवं सुरक्षा अभियान, शहर में चला पैदल गश्त और चेकिंग अभियान।

उन्नाव पुलिस का शांति एवं सुरक्षा अभियान, शहर में चला पैदल गश्त और चेकिंग अभियान।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से उन्नाव पुलिस द्वारा मंगलवार को शहर क्षेत्र में एक विशेष पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अखिलेश सिंह तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री दीपक यादव ने किया।

पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल, डॉग स्क्वाड और अन्य सुरक्षा टीमें शामिल रहीं। इस दौरान रेलवे स्टेशन, स्टेशन पार्किंग, सर्राफा बाजार, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। पुलिस ने वहां मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच-पड़ताल की।

पुलिस अधीक्षक ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि किसी भी स्थिति में जनपद की शांति व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए।

एसपी उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना तथा नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना है।

बाइट-श्री जय प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक उन्नाव।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …