Breaking News

बदायूं में HPCL हत्याकांड: प्रशासन का सख्त रुख, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त, पुलिस में बड़े फेरबदल।

बदायूं में HPCL हत्याकांड: प्रशासन का सख्त रुख, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त, पुलिस में बड़े फेरबदल।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

बदायूं। HPCL हत्याकांड के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी अजय कुमार सिंह के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। सैजनी रोड और आसपास के इलाकों में अवैध रूप से बनी 12 दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने ग्राम समाज की जमीन पर 50 से अधिक दुकानों का अवैध बाजार खड़ा कर रखा था। इसके अलावा करीब 50 बीघा तालाब की जमीन पर कब्जा, सरकारी नल में समर्सिबल पंप लगाना, घर में अवैध बिजली कनेक्शन और राशन कोटे पर भी कब्जा करने की बातें सामने आई हैं। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह पूरा साम्राज्य कथित तौर पर राजनीतिक संरक्षण में खड़ा किया गया था।

प्रशासन की ओर से कई टीमें आरोपी की संपत्तियों की जांच में लगी हुई हैं। एसआईटी टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर विस्तृत जांच की है। अधिकारियों का कहना है कि बुलडोजर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इसी बीच पुलिस विभाग में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। सीओ दातागंज का तबादला कर दिया गया है। अब राहुल पांडेय दातागंज के नए सीओ होंगे। वहीं के.के. तिवारी को बिल्सी भेजा गया है और सुनील कुमार को उझानी सर्किल का चार्ज सौंपा गया है।

HPCL मामले में प्रशासन की यह सख्ती साफ संकेत दे रही है कि आरोपी और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई और तेज हो सकती है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!