Breaking News

बिसौली में तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल होने पर भव्य जलसा।

 

बिसौली में तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल होने पर भव्य जलसा।

आई एम खान 

बिसौली। नगर की बड़ी मस्जिद में छब्बीसवें रोजे के मौके पर तरावीह की नमाज के बाद कुरआन मुकम्मल होने की खुशी में भव्य जलसे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाफिज जैनुल आब्दीन को फूल मालाओं और तौहफों से सम्मानित किया गया।

जलसे को संबोधित करते हुए मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना इफ्तेखार हुसैन अशरफी ने कहा कि सच्चा मुसलमान वही है जो दीन के मार्ग पर चलकर नेक और अच्छे कर्मों वाला इंसान बने। कादरी मस्जिद के इमाम कारी अफलाक रज़ा उबैसी ने उपस्थित लोगों को अपनी पिछली बुराइयों से तौबा कर ईमानदारी और नेक कामों के मार्ग पर चलने की हिदायत दी।

रज़ा मस्जिद के इमाम हाफिज शरीफ रजा जामी ने कहा कि अल्लाह ने रोजा और नमाज को फर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस पाक महीने में कुरआन नाजिल हुआ और जो इसे पढ़ता या श्रद्धा से सुनता है, उसे बराबर का सवाब मिलता है। मस्जिद बिलाल के इमाम हाफिज शादाब रजा उवैसी ने कहा कि असली रोजा वही है जिससे अल्लाह रजा हो जाए। उन्होंने समझाया कि हाथ उठाना भलाई के लिए, कान सुनना नेक कामों के लिए और आंखें देखना जायज चीजों के लिए होना चाहिए।

अंत में बड़ी मस्जिद के इमाम बिलाल रजा नूरी ने सभी मेहमानों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। जलसे में हाफिज मजहर खान, हाफिज मुक्तदिर अहमद, मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा के सदर इरशाद खां, बड़ी मस्जिद के सदर मुन्ने खां, सैय्यद मुस्तफा अली, रहीस अहमद अंसारी, अनीस फारूकी, सरताज सलमानी, हाजी हबीब खां, नाजिम खां और सरफराज सलमानी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!