Breaking News

भीषण सड़क हादसा: लखीमपुर खीरी में एक की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल।

भीषण सड़क हादसा: लखीमपुर खीरी में एक की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल।

मोहम्मद असलम, संवाददाता

लखीमपुर खीरी। बुधवार सुबह लखीमपुर से सीतापुर की ओर जा रही एक ब्रेज़ा कार अचानक ओयल चौकी के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही ओयल पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल मोतीपुर भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

Spread the love

Check Also

लेखपाल पर रिश्वतखोरी के आरोप, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, मांगें पूरी न होने पर …