Breaking News

खीरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 23 अभियुक्त गिरफ्तार, शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस सतर्क।

खीरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 23 अभियुक्त गिरफ्तार, शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस सतर्क।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। थाना प्रभारी निराला तिवारी के नेतृत्व में थाना खीरी पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस टीम ने अभियान चलाकर 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस सक्रिय और तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की सतर्कता और शांति बनाए रखने की कोशिशों की सराहना की है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में डीएम अवनीश राय ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, दातागंज तहसील के गांवों में स्थिति का जायजा लेकर दिए सख्त निर्देश।

बदायूं में डीएम अवनीश राय ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, दातागंज तहसील के …