Breaking News

सिढ़पुरा में गणेश महोत्सव की भव्यता, अतिथियों का हुआ सम्मान।

सिढ़पुरा में गणेश महोत्सव की भव्यता, अतिथियों का हुआ सम्मान।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

सिढ़पुरा। कस्बा सिढ़पुरा के मोहल्ला गांधी नगर में चल रहा गणेश महोत्सव भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित भव्य गणेश आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। विघ्नहर्ता गणेशजी महाराज की आरती उतारकर भक्तों ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

आरती के उपरांत महोत्सव समिति द्वारा कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का सम्मान किया गया। उन्हें गणेशजी का पटका पहनाकर व चित्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

पूरे आयोजन के दौरान “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन शम्मीकपूर गुप्ता, रवींद्र सिंह, हृदेश राठौर, जयचंद्र और आकाश वर्मा मौजूद रहे।

अतिथियों का स्वागत व सम्मान समिति अध्यक्ष राजीव वर्मा ने किया। इस दौरान पदाधिकारी मोहित वर्मा, रामू वर्मा, अनुज वर्मा, पारस वर्मा, अरविंद वर्मा, शिवा वर्मा, पंकज वर्मा, अतुल वर्मा, आदेश वर्मा, अंशुल वर्मा और नितिन वर्मा भी उपस्थित रहे।

महाआरती में महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता से कार्यक्रम और भी खास बन गया।

Spread the love

Check Also

बरेली: सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

बरेली: सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति को …