Breaking News

संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बिखेरा हुनर, साक्षीधाम जलीलपुर रहा अव्वल।

संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बिखेरा हुनर, साक्षीधाम जलीलपुर रहा अव्वल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज/सिढ़पुरा। विकास खंड सिढ़पुरा क्षेत्र में गुरुवार को वीरांगना अवंतीबाई कन्या इंटर कॉलेज, साक्षीधाम जलीलपुर में संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखवीर सिंह, उपप्रधानाचार्य जयप्रकाश, पूर्व प्रधानाचार्य डिप्टी सिंह तथा गिरीश कुमार (प्रधानाचार्य विद्या मंदिर गंजडुंडवारा) ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। माँ सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई।

इस प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर एटा, जलेसर, गंजडुंडवारा, कासगंज, भोगाँव और साक्षीधाम जलीलपुर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को बालक वर्ग, किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग में विभाजित कर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं।

मुख्य प्रतियोगिताओं में साहित्य प्रश्न मंच, कथा कथन, तात्कालिक भाषण, मूर्ति कला, लोक नृत्य प्रदर्शन, पत्रवाचन (आचार्य वर्ग) एवं अंत्याक्षरी शामिल थीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। जहाँ साहित्य प्रश्न मंच ने बच्चों की बौद्धिक क्षमता को उजागर किया, वहीं लोकनृत्य और अंत्याक्षरी ने कार्यक्रम को उत्साह और उल्लास से भर दिया।

प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर साक्षीधाम, जलीलपुर ने निर्णायक मंडल से सर्वाधिक सराहना प्राप्त की और अव्वल स्थान हासिल किया।

समापन अवसर पर प्रधानाचार्य सुखवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।

निर्णायक मंडल में डिप्टी सिंह राजपूत, बृजेश उपाध्याय, हरीशंकर शास्त्री एवं अजय कुमार शामिल रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी निर्णायकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर आचार्यों में अवधेश कुमार, अमित कुमार, आलोक पालीवाल, अजय पाल, गुलाब सिंह, संतोषी देवी, ममता कुमारी, प्रीति ठाकुर, कामिनी, कोमल, गौरी सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहीं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!