Breaking News

कासगंज पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कांग्रेस पर साधा निशाना।

कासगंज पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कांग्रेस पर साधा निशाना।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कासगंज पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करने के लिए सरकारी तंत्र पर निराधार आरोप लगा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हमेशा देश के 140 करोड़ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर अपनी नीतियां बनाती है, जबकि कांग्रेस केवल झूठे प्रोपेगैंडा और आरोपों के सहारे जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विदेश नीति मजबूती से आगे बढ़ रही है। अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ का भारत डटकर सामना करेगा। प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक स्तर पर बदलते हालातों को देखते हुए देश के हितों को सर्वोपरि रखते हैं और किसी भी प्रकार का समझौता भारतीयों के हक और अधिकार से समझौता नहीं करेगा।

भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कभी ये राफेल का मुद्दा उठाते हैं, कभी संविधान को लेकर गलत प्रचार करते हैं और अब चुनाव आयोग को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य जनता को मूल मुद्दों से भटकाना है, लेकिन देश की जागरूक जनता इनके झूठ को भलीभांति समझ चुकी है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रदेशभर में 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा” का आयोजन किया जाएगा। इसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी और सरकार के कामकाज की रिपोर्ट भी जनता के बीच रखी जाएगी।

बाइट- भूपेंद्र ,चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!