Breaking News

शाहजहांपुर: भारतीय युवा चेतना मंच का संकल्प, वृक्षारोपण व जनजागरण अभियान से हरियाली का संदेश।

शाहजहांपुर: भारतीय युवा चेतना मंच का संकल्प, वृक्षारोपण व जनजागरण अभियान से हरियाली का संदेश।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। भारतीय युवा चेतना मंच की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को लेकर एक व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संस्था के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए बड़े स्तर पर पौधारोपण का संकल्प लिया।

मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने और लोगों के सहयोग से पौधारोपण अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ें। इसके लिए स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षों के महत्व और सुरक्षा पर गोष्ठियां आयोजित करने की सलाह दी। उन्होंने लोगों को देशी आम, जामुन, अमरूद, कटहल, बरगद जैसे फलदार और छायादार वृक्ष लगाने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का अंगवस्त्र व पटका पहनाकर तथा तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, शाहजहांपुर के नगर अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं, अतः इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए। वरिष्ठ समाजसेवी रामरक्षपाल के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इसी माह नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण एवं संरक्षण अभियान संचालित किया जाएगा।

मंच के संयोजक प्रदीप कुमार मिश्रा ने आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण के साथ-साथ युवा पीढ़ी को तनावमुक्त और आशावादी बनाने के उद्देश्य से मंच विशेष कार्य करेगा। इसके तहत वरिष्ठ छात्रों और युवाओं को सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रमों से जोड़कर समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर राजेश मिश्रा, सदानंद अग्निहोत्री, प्रदीप दीक्षित, जयपाल सिंह, नीरज पाठक, श्याम मोहन मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव, गोपाल कृष्ण वर्मा, राकेश सिंह, योगेंद्र त्यागी और आसू पंडित सहित मंच के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा आयोजन।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा …