Breaking News

उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान बिलग्राम शरीफ के उर्से वाहिदी ताहिरी में हुए शामिल।

उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान बिलग्राम शरीफ के उर्से वाहिदी ताहिरी में हुए शामिल।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। हरदोई के बिलग्राम शरीफ में उर्स वाहिदी ताहिरी का 382वां सालाना उर्स बड़े ही अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। दोपहर दो बजे कुल शरीफ का एतमाम किया गया जिसमें न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, उड़ीसा, कोलकाता, बेंगलुरु, सूरत, अहमदाबाद, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा से बड़ी संख्या में जायरीन शरीक हुए। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मुबारकबाद का पत्र भेजकर सभी जायरीनों और अनुयायियों को शुभकामनाएं दीं।

उतरौला विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान भी उर्से मुबारक में शामिल होने के लिए बिलग्राम शरीफ पहुंचे। उन्होंने उर्स में शरीक होकर सैयद रिजवान मियां और सैयद सुहेल मियां से मुलाकात की और दुआएं हासिल कीं। साथ ही सैयद अब्दुल वाहिद बिलग्रामी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर हाजिरी दी और अपने तमाम चाहने वालों व समर्थकों के लिए अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

हसीब खान ने कहा कि जब ऐसे बुजुर्गों की बारगाह में हाजिरी का मौका मिलता है तो दुआएं कबूल होती हैं। आज जो कुछ भी मैं हूं, यह तमाम बुजुर्गों की दुआओं की वजह से हूं। इनकी दुआओं के सहारे कोई दुश्मन भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता। अल्लाह पाक अपने नेक बंदों के सदके में कभी मायूस नहीं होने देता।

इस मौके पर उतरौला क्षेत्र से अनवर खान, इब्राहिम खान, बिलाल, अनस खान, आमिल वाहिदी, अल्ताफ काजी, सुहेब, आरज़ू, मिस्बाह, नूरी संगम, रब्बू, नवाज, जावेद खान सहित तमाम जायरीन मौजूद रहे। सभी ने मुल्क में अमन, भाईचारा और तरक्की की दुआएं कीं।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …