Breaking News

नौगढ़ में सड़क हादसा: बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल।

नौगढ़ में सड़क हादसा: बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल।

मनीष कुमार मौर्य, संवाददाता 

चंदौली। जिले के नौगढ़ क्षेत्र में रविवार अपराह्न करीब चार बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। नौगढ़–मधुपुर मार्ग पर बटौवा गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाघी गांव निवासी 35 वर्षीय प्यारे लाल और 22 वर्षीय प्रदीप यादव बाइक से मधुपुर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौगढ़ ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्यारे लाल को मृत घोषित कर दिया। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार युवक, जिसकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, गंभीर स्थिति में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उसके हाथ पर ‘सुनील’ नाम गुदा हुआ मिला है। वहीं, प्रदीप यादव को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चकिया भेजा गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्यारे लाल की मौत से बाघी गांव में मातम छा गया। परिवार के लोग बेसुध हो गए हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष कुमार उर्फ दीपक गुप्ता समेत ग्रामीण अस्पताल में मौजूद रहे। हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!