Breaking News

सड़क किनारे बने खड्डे से व्यापारी और राहगीर परेशान।

सड़क किनारे बने खड्डे से व्यापारी और राहगीर परेशान।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। मारूफपुर तीरगांव से चंदौली वाया चहनियां सकलडीहा तक निर्माणाधीन फोर लेन सीसी रोड का कार्य कार्यदायी संस्था एपको कंपनी की लापरवाही के कारण लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। सड़क किनारे दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और आम राहगीरों को जहां उड़ती धूल से परेशानी हो रही है, वहीं सड़क किनारे छोड़े गए खड्डों के कारण आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है।

मारूफपुर, मझीलेपुर और नदेसर गांव के सामने सीसी रोड और नाली के बीच करीब तीन से चार फीट चौड़ा गड्ढा लंबे समय से अधूरा पड़ा है। इस गड्ढे में बरसात और नाबदान का पानी भर जाता है, जिससे किनारे स्थित दुकानों पर आने-जाने वाले ग्राहक फिसल कर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं। इसका सीधा असर दुकानदारों की दुकानदारी पर पड़ रहा है। दूसरी ओर राहगीर सड़क पर उड़ती धूल से परेशान हैं और वाहन चालकों को जगह-जगह डाइवर्जन सूचक बोर्ड न होने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के शौकत अली, सुरेश चौरसिया, अंकित मिश्रा, सुशील मिश्रा, रोहित कुमार और शिवसुंदर सिंह सहित कई लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर सड़क और नाली के बीच बने इस खड्डे को नहीं भरा गया तो वे लोग सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं कार्यदायी संस्था एपको कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और अन्य जिम्मेदार अधिकारी इस विषय पर केवल इतना ही कह रहे हैं कि निर्माण कार्य उनके हिसाब से ही होगा, किसी दबाव या कहने पर नहीं।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …