Breaking News

सहसवान में गौस पाक रहमतुल्लाह अलैह के उर्स पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान ने की चादरपोशी।

सहसवान में गौस पाक रहमतुल्लाह अलैह के उर्स पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान ने की चादरपोशी।

सहसवान (बदायूं)। नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन स्थित रोशनी वाली दरगाह बड़े पीर साहब गौस पाक रहमतुल्लाह अलैह खलीफा गौसे आज़म पर 853वें उर्स ए रोशनी का आयोजन आस्था और अकीदत के माहौल में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान दरगाह पहुंचे और चादर पेश कर देश में अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगी।

दरगाह के सज्जादा नशीन फैज अली खान ने बताया कि यह उर्स बरसों से आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देता आ रहा है। इस मौके पर दरगाह परिसर में फातिहा ख्वानी की गई और सैकड़ों जायरीन ने हाजिरी लगाई।

उर्स कार्यक्रम में मुफ्ती मोहम्मद मुबीन रज़ा, जामा मस्जिद इमाम खलीकुर रहमान उर्फ बाबू, काशिफ अली खान, फराज खान, अनवर खान, शानू खान, शरीफ उद्दीन, कसीम सरवर, समीर, बाबर चौधरी, हसनैन, मुनव्वर साबरी, फारूक, अड्डू, कासिम, हैदर, हमजा खान, यासिर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन अमन-ओ-शांति की सामूहिक दुआ के साथ हुआ।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!