Breaking News

फरीदपुर पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार: भारी मात्रा में स्मैक के साथ मेडिकल कर्मी गिरफ्तार।

फरीदपुर पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार: भारी मात्रा में स्मैक के साथ मेडिकल कर्मी गिरफ्तार।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। बरेली जनपद के फरीदपुर क्षेत्र में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत फरीदपुर पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को 400 ग्राम स्मैक के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी कीमत बताई जा रही है। पुलिस अब इस मामले के जरिए नशे के उस गहरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है, जो स्थानीय स्तर पर मादक पदार्थों की सप्लाई चेन संचालित कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम बीसलपुर अंडर बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि फायर स्टेशन के पास स्थित पार्क में एक तस्कर किसी बड़ी खेप की डिलीवरी के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर छापेमारी की और शेर खां नामक संदिग्ध को अपनी हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से काली पन्नी में लिपटी हुई करीब 400 ग्राम भूरे रंग की स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई।

पूछताछ के दौरान मोहल्ला मिर्धान निवासी आरोपी शेर खां ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह पेशे से मेडिकल स्टोर के कार्य से जुड़ा है। उसने दावा किया कि बरामद स्मैक उसे एक ट्रक चालक देकर गया था, हालांकि वह उस चालक की पहचान बताने में नाकाम रहा। पुलिस प्रशासन को अंदेशा है कि आरोपी मेडिकल पेशे की आड़ में लंबे समय से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था। उपनिरीक्षक उज्जवल गंभीर, हेड कांस्टेबल महावीर और शमशेर अली की टीम अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि यह खेप कहाँ से आई थी और जिले के किन-किन इलाकों में इसे खपाया जाना था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

बाइट- अंशिका वर्मा एसपी

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!