Breaking News

बिसौली के हत्सा स्कूल में वितरित किए गए बैग और स्टेशनरी, खिले बच्चों के चेहरे।

बिसौली के हत्सा स्कूल में वितरित किए गए बैग और स्टेशनरी, खिले बच्चों के चेहरे।

आई एम खान 

बिसौली। बिसौली तहसील के अंतर्गत आने वाले संविलित विद्यालय हत्सा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और स्टेशनरी किट वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी साईं आश्रित शाख मुरी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान विद्यालय की मेधावी छात्राओं तोयस्का, सुहानी और सृष्टि ने अत्यंत मधुर स्वर में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।

एसडीएम ने कक्षा एक से पांच तक के सभी बच्चों को नए बैग और शैक्षिक सामग्री प्रदान की, जिसे पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से दमक उठे। इसके साथ ही उन्होंने आय आधारित छात्रवृत्ति योग्यता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर उनका गौरव बढ़ाया। अपने संबोधन में उपजिलाधिकारी ने शिक्षा को जीवन का वास्तविक आधार बताया और कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि संसाधनों की कमी के कारण किसी भी प्रतिभाशाली बच्चे की पढ़ाई में बाधा न आए।

इस अवसर पर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय, ब्लॉक मंत्री अनुज कुमार शर्मा और समाजसेवी सत्यनारायण शर्मा ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शिवानी गुप्ता, देवकीनंदन पाठक, देवशरण पाठक, आशा पाठक, ग्राम प्रधान राम बाबू एवं रामादेवी सहित एआरपी रानी, मचिन मिश्रा और शिक्षक संकुल अजीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही शीतल सक्सेना, राहुल वार्ष्णेय, दिनेश चंद्र, विशाल तिवारी, डौली शर्मा, गौरव कुमार, योगिता सक्सेना, ममता रानी और एसएमसी अध्यक्ष मुकेश सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!