Breaking News

जांच में गड़बड़ी मिलने पर उचित दर दुकान निलंबित।

जांच में गड़बड़ी मिलने पर उचित दर दुकान निलंबित।

बदायूँ/सहसवान। सहसवान क्षेत्र में उचित दर विक्रेता की दुकान पर जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए दुकान को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार दहगवां ब्लॉक के ग्राम मालपुर ततेरा निवासी एक शिकायतकर्ता ने उचित दर विक्रेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पूर्ति निरीक्षक साहब लाल यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान दुकान के संचालन और वितरण व्यवस्था में कई गड़बड़ियां सामने आईं, जिसके बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से दुकान का संचालन निलंबित कर दिया।

प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि ग्राम पंचायत मालपुर ततेरा के राशन कार्डधारकों को राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए अस्थायी रूप से इस दुकान को पड़ोसी ग्राम कुवरपुर चंदन की उचित दर दुकान से संबद्ध कर दिया गया है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समय-समय पर जांच अभियान चलाया जाता रहेगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य उचित दर विक्रेताओं में भी सतर्कता बढ़ गई है।

बाईट- पूर्ति निरीक्षक दहगवां साहब ला

ल यादव।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!