Breaking News

कासगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।

कासगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 42 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये सभी अभियुक्त न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद लगातार गैरहाजिर चल रहे थे। गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद भर में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जनपदीय पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 42 वारंटी अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

थाना-वार कार्रवाई की बात करें तो सोरों कोतवाली पुलिस ने 11, ढोलना कोतवाली पुलिस ने 8 और कासगंज सदर कोतवाली पुलिस ने 5 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस ने भी अपने-अपने इलाकों से कई वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!