Breaking News

बिसौली: संविलियन विद्यालय गंदरोली में वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित।

संविलियन विद्यालय गंदरोली में वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित।

आई एम खान 

बिसौली। संविलियन विद्यालय गंदरोली में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी व व्यवसायी विजय प्रकाश गुप्ता और विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत सदस्य यशवीर सिंह ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रभाकर सक्सेना ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में विद्यालय की उपलब्धियों और संचालित विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी।

सहायक अध्यापक शम्मी कुमार गुप्ता ने विभागीय निर्देशों के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित कराया। साथ ही प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले तथा कक्षा 8 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, नोडल शिक्षक संकुल वीरेश कुमार, मुनेंद्र पाल सिंह और विद्यालय परिवार की ओर से परीक्षाफल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रभाकर सक्सेना ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के अजय कुमार, अलका सुमन, अवंतिका, सुरेन्द्र पाल, इंद्रपाल सिंह, सूरज पाल, ऋषि पाल, हीराकली, अनुपम शर्मा, शकील अहमद, रानी, सुनीता सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!