Breaking News

सब इंस्पेक्टर संजीत सिंह की सतर्कता से बची युवक की जान, घायल को समय पर मिला इलाज।

सब इंस्पेक्टर संजीत सिंह की सतर्कता से बची युवक की जान, घायल को समय पर मिला इलाज।

संवाददाता, शैलेश सिंह

चन्दौली। थाना बबुरी क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर संजीत सिंह की सतर्कता और तत्परता ने एक युवक की जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, ग्राम भगतपुरा निवासी शेर बहादुर सिंह शुक्रवार देर रात करीब आठ बजे बबुरी से जलखोर रोड के पास हटिया गांव के समीप अपने खेत के पास खंभे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना के बाद लंबे समय तक उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। रात करीब 1:00 बजे शेर बहादुर ने किसी तरह अपने पिता को फोन कर कहा — “पापा… मेरी जान बचा लीजिए।”

सूचना मिलते ही उनके पिता ने तुरंत थाना बबुरी पुलिस को घटना की जानकारी दी। ड्यूटी पर मौजूद सब इंस्पेक्टर संजीत सिंह ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

थोड़ी ही देर में पुलिस टीम ने घायल शेर बहादुर को खोज निकाला और तत्काल उनके परिजनों के साथ कमलापति हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां समय पर इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों ने सब इंस्पेक्टर संजीत सिंह की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की खुले दिल से सराहना की, क्योंकि उनकी तत्परता से ही युवक की जान बचाई जा सकी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!