Breaking News

लोकनाथ महाविद्यालय रामगढ़ में महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित, डॉ. शिवानी मौर्या ने छात्राओं को किया जागरूक।

लोकनाथ महाविद्यालय रामगढ़ में महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित, डॉ. शिवानी मौर्या ने छात्राओं को किया जागरूक।

संवाददाता, अमित कुमार ओझा

चहनिया (चंदौली)। क्षेत्र स्थित लोकनाथ महाविद्यालय, रामगढ़ में शुक्रवार को महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार “संकल्प” योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मां दुर्गा पाली क्लिनिक, रामगढ़ की डॉक्टर टीम — डॉ. सूर्यकांत कुशवाहा, डॉ. शिवानी मौर्या, डॉ. मिथिलेश शर्मा एवं क्लिनिक के संचालक रामकृपाल सिंह ने संयुक्त रूप से छात्राओं को महिला स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को न केवल उनके स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति जागरूक करना था, बल्कि उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला केंद्रित योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करना भी रहा।

डॉ. शिवानी मौर्या ने छात्राओं से कहा कि — “स्वस्थ महिला ही सशक्त समाज की आधारशिला है। हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, दहेज प्रतिषेध कानून और महिला प्रताड़ना निवारण अधिनियम जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को यह भी बताया गया कि कैसे वे इन योजनाओं से आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बन सकती हैं और समाज में जागरूकता की कड़ी को आगे बढ़ा सकती हैं।

इस अवसर पर प्रबंधक धनंजय सिंह, डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा, श्री प्रकाश सिंह, गोविंद नारायण, रितेश कुमार गुप्ता, नीलम प्रजापति, कमल कुमार यादव, बिंदु श्रीवास्तव, शफतजहां, अवधेश सिंह सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!