Breaking News

सहसवान में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अकबराबाद चौराहे पर जेसीबी की गर्जना से मचा हड़कंप।

सहसवान में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अकबराबाद चौराहे पर जेसीबी की गर्जना से मचा हड़कंप।

रिपोर्ट: राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे संवाददाता

सहसवान (बदायूं)। नगर पालिका, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अकबराबाद चौराहे पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान जेसीबी की गर्जना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, लोग अपने-अपने सामान समेटने लगे।

यह चौराहा बदायूं–मेरठ राज्य मार्ग पर स्थित है, जहां अक्सर भारी जाम की स्थिति बनी रहती थी। कई बार तो यहां से गुजरने वाली एंबुलेंस भी ट्रैफिक में फंस जाती थी, जिससे प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी सहसवान साई आश्रित शाखमुरी ने अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार और नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की और निर्देश दिए कि नगर में जहां-जहां जाम की समस्या बनी रहती है, वहां तुरंत अतिक्रमण हटाया जाए।

टीम ने मौके पर पहुंचकर नगर पालिका कर्मियों के साथ जेसीबी लगवाकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिस बल की तैनाती भी की गई ताकि कोई अव्यवस्था न हो।

नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि — “अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर में किसी भी व्यक्ति को अवैध कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

वहीं अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा — “नगर में नाले, नालियां और फुटपाथ अतिक्रमण की चपेट में हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। लगातार अभियान चलाकर सभी जगह से अतिक्रमण हटाया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

अभियान के दौरान स्थानीय लोगों में हलचल देखी गई, जबकि कई व्यापारियों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत भी किया।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!