Breaking News

उझानी में डबल-डेकर बस और पिकअप की भिड़ंत, दो की मौत, कई घायल।

उझानी में डबल-डेकर बस और पिकअप की भिड़ंत, दो की मौत, कई घायल।

उझानी/बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव देहमू की पुलिया के पास बरेली-मथुरा हाईवे पर मंगलवार सुबह एक डबल-डेकर बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि तीन से चार लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!