Breaking News

बिनावर: किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने राकेश टिकैत की रिहाई की मांग को लेकर थाना बिनावर में दिया ज्ञापन‌।

किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने राकेश टिकैत की रिहाई की मांग को लेकर थाना बिनावर में दिया ज्ञापन‌।

शिवेन्द्र यादव, संवाददाता

बिनावर (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की रिहाई की मांग को लेकर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने थाना बिनावर पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह और केसर अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना बिनावर का घेराव कर थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि राकेश टिकैत को भुवनेश्वर (ओडिशा) में गिरफ्तार किया गया है और उनकी शीघ्र रिहाई की मांग की जा रही है।

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखीं। इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को जल्द रिहा करने, रिहाई न होने की स्थिति में आंदोलन और गिरफ्तारी देने की चेतावनी, तथा सम्मानपूर्वक रिहाई की मांग शामिल है।

इस मौके पर अर्जुन सिंह (जिलाध्यक्ष), पप्पू सैफी, कैसर अली (पूर्व प्रधान), सुरेश गुप्ता उर्फ दीवान जी, तस्लीम, भगवानदास सहित कई किसान यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं इस मामले में सीओ सिटी बदायूं ने बताया कि किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा थाना बिनावर में ज्ञापन दिया गया है, जिसमें राकेश टिकैत की रिहाई की मांग की गई है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!