Breaking News

मेगा विधिक साक्षरता शिविर में 500 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ, दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण।

मेगा विधिक साक्षरता शिविर में 500 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ, दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में मेगा एवं वृहद विधिक साक्षरता और जागरूकता सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जबकि दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया।

जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मेगा शिविर का उद्देश्य आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। शिविर के माध्यम से करीब 500 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाकर उनका समुचित सदुपयोग करें।

इस अवसर पर दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद, तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुमार, तृतीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति अग्रवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह, जेल अधीक्षक जेपी तिवारी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के न्यायिक अधिकारी, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण, श्रीराम की व्याकुलता देख भावुक हुए दर्शक।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण, श्रीराम की व्याकुलता देख भावुक हुए दर्शक। …