Breaking News

यातायात माह नवंबर का शुभारंभ, एसपी ने हेलमेट पहनाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश।

यातायात माह नवंबर का शुभारंभ, एसपी ने हेलमेट पहनाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। पुलिस चौकी सोरों गेट पर रविवार को यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, एसडीएम सदर एसएन त्रिपाठी, एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा, सीओ यातायात रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ नगर आंचल चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जगदीश चंद्र तथा प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा ने लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। वहीं सीडीओ वीरेन्द्र सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की भी अपील की।

कार्यक्रम के दौरान एसपी ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को स्वयं हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। साथ ही आम नागरिकों को हेलमेट वितरित कर नियमित रूप से इसका प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली भी निकाली गई, जिसे एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में व्यापारी, एनसीसी कैडेट्स, पत्रकार और आम नागरिक शामिल हुए।

यातायात माह के दौरान पूरे नवंबर जनपद में पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

इस मौके पर कासगंज पुलिस ने आमजन से हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने की अपील की।

Spread the love

Check Also

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण, श्रीराम की व्याकुलता देख भावुक हुए दर्शक।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण, श्रीराम की व्याकुलता देख भावुक हुए दर्शक। …