Breaking News

14 वर्षों का गौरवशाली सफर पूरा, यदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित।

14 वर्षों का गौरवशाली सफर पूरा, यदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूं)। यदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सहसवान ने अपने 14 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में भव्य स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र और पत्रकारिता जगत से जुड़ी अनेक गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का स्वागत कर किया। उन्होंने संस्थान की 14 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्थान लगातार सहसवान क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा एवं तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।

समारोह में यदु ग्रुप के चेयरमैन यदुवंश यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन और तकनीकी ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत और अनुशासन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार भी वितरित किए।

संस्थान के डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में विशेष पुरस्कार प्रदान किए। इनमें बेस्ट कंप्यूटर अवॉर्ड, बेस्ट टाइपिंग अवॉर्ड, बेस्ट डिजाइनिंग अवॉर्ड, बेस्ट स्पीकिंग अवॉर्ड और बेस्ट नोट्स अवॉर्ड प्रमुख रहे। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं पत्रकारों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकों, पत्रकारों और विशिष्ट अतिथियों को भी पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। यदुवंश यादव ने पत्रकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्राचार्य, सुरजीत सर, किरनपाल यादव, प्रजेश यादव, अरमान, दामोदर मास्टर, राजेश यादव, आमोद सक्सेना, इशरत हुसैन, पूजा यादव, नफीस अहमद, पूनम महेश्वरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, संस्थान के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के 14 वर्षों के गौरवशाली सफर और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को याद किया गया। सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण, श्रीराम की व्याकुलता देख भावुक हुए दर्शक।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण, श्रीराम की व्याकुलता देख भावुक हुए दर्शक। …