Breaking News

डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने पेश की मिसाल — बुजुर्ग दंपति से सभी दीये खरीदकर बाढ़ग्रस्त ग्रामीणों को भेंट किए।

डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने पेश की मिसाल — बुजुर्ग दंपति से सभी दीये खरीदकर बाढ़ग्रस्त ग्रामीणों को भेंट किए।

दीपावली पर मिट्टी के दीयों संग खुशियां बांटीं, मानवता का दिया जलाया।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। दीपावली के अवसर पर जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मानवीय संवेदना और सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने लिंजीगंज बाजार में मिट्टी के दीये बेच रहे एक बुजुर्ग दंपति से सारे दीये खरीद लिए और उन दीयों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को उपहार स्वरूप भेंट किया।

जानकारी के अनुसार, दीपावली की पूर्व संध्या पर फर्रुखाबाद के लिंजीगंज बाजार में एक वृद्ध महिला और उसका पति सड़क किनारे बैठकर मिट्टी के दीये बेच रहे थे। तभी वहां से गुजरते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए उनसे सभी दीये खरीद लिए।

इसके बाद जिलाधिकारी द्विवेदी स्वयं बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचे और ग्रामीणों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मिट्टी के दीये, तेल की शीशियां और मिठाइयां वितरित कीं। ग्रामीणों ने दीये जलाकर अपने घरों में उजाला किया और कहा कि “ऐसा अधिकारी हमने आज तक नहीं देखा, जिसने हमारे दुःख में शामिल होकर दीपावली मनाई हो।”

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के इस संवेदनशील कदम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि इस बार की दीपावली उनके लिए अविस्मरणीय रहेगी।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित किया कि प्रभावित ग्रामीणों को शीघ्र भूमि के पट्टे उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उनका पुनर्वास जल्द हो सके।

डीएम द्वारा किया गया यह कार्य न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी का उदाहरण है, बल्कि मानवता और संवेदना का भी प्रतीक है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!