Breaking News

कासगंज में एसपी अंकिता शर्मा ने निराश्रित महिलाओं व वृद्धजनों संग मनाई दीपावली।

कासगंज में एसपी अंकिता शर्मा ने निराश्रित महिलाओं व वृद्धजनों संग मनाई दीपावली।

वस्त्र एवं मिष्ठान वितरित कर दी शुभकामनाएं।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। दीपावली के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सामाजिक सरोकार का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए निराश्रित वृद्धजनों और महिलाओं के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली का त्योहार मनाया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सोमवार को सोरों कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहरा स्थित अपना घर आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने बेसहारा वृद्धजनों के साथ दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को वस्त्र और मिष्ठान वितरित किए तथा सभी से आत्मीय संवाद स्थापित किया।

इसके बाद एसपी अंकिता शर्मा कस्बा सोरों के पजाया मोहल्ला स्थित मिशन शक्ति केंद्र पहुंचीं, जहां निराश्रित महिलाओं के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया। पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं को साड़ियां एवं मिठाईयां भेंट कीं और उनके हालचाल पूछे।

महिलाओं ने इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए कासगंज पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मानवीय प्रयास समाज में प्रेम, सहयोग और अपनत्व का संदेश देते हैं।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कहा कि दीपावली खुशियों का पर्व है और इसकी सच्ची खुशी तभी है जब समाज के सभी वर्ग इसमें शामिल हों।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!