Breaking News

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई दीपावली।

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई दीपावली।

मिठाई वितरित कर बुजुर्गों का हालचाल लिया, समाज में दी संवेदनशीलता की मिसाल।

संवाददाता, सनोज कुमार 

उन्नाव। दीपावली के पावन पर्व पर जनपद उन्नाव के पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी नीतू सिंह ने सेवा और संवेदना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के अंतर्गत तकिया निगोही स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर दंपति ने वहां निवासरत बुजुर्गों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दंपति ने वृद्धजनों से स्नेहपूर्वक मुलाकात की, उनका हालचाल लिया तथा उनके स्वास्थ्य और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वृद्धजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

श्रीमती नीतू सिंह ने अपने हाथों से मिठाइयां वितरित कीं और बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सौहार्द और अपनत्व का माहौल बना रहा।

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कहा कि “समाज में बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दीपावली जैसे त्योहारों पर कोई भी बुजुर्ग अकेला महसूस न करे। उनकी देखभाल और सम्मान हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।”

वृद्धाश्रम के संचालकों एवं निवासरत बुजुर्गों ने पुलिस अधीक्षक दंपति के इस स्नेहपूर्ण आगमन के लिए आभार जताया और कहा कि उनके आने से दीपावली का यह पर्व और भी विशेष बन गया।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक उन्नाव की इस पहल ने समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता का प्रेरक संदेश दिया है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!