Breaking News

बदायूं: कलेक्ट्रेट सभागार में जैम पोर्टल को लेकर अधिकारियों की कार्यशाला।

कलेक्ट्रेट सभागार में जैम पोर्टल को लेकर अधिकारियों की कार्यशाला।

क्रेता विभागों को दी गई ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया की जानकारी।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूँ। सरकारी विभागों में ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जैम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद बदायूँ के सभी आहरण एवं वितरण अधिकारी तथा जैम से संबंधित कार्य देख रहे पटल सहायकों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान जैम पोर्टल से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं, कार्य प्रणाली और व्यवहारिक समस्याओं की विस्तार से जानकारी दी गई। जैम सेल लखनऊ से आए अंकित शुक्ला ने पोर्टल से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया।

इस अवसर पर जनपद के जैम नोडल एवं उपायुक्त उद्योग आशीष गुप्ता ने भी जैम पोर्टल के महत्व, उपयोगिता और सरकारी खरीद में इसकी भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि जैम के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ती है और खरीद प्रक्रिया अधिक सुगम होती है। कार्यशाला का सफल आयोजन उनके मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और प्रशिक्षण को उपयोगी बताया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!