Breaking News

बदायूं: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का प्रशिक्षण 12 फरवरी तक जारी।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का प्रशिक्षण 12 फरवरी तक जारी।

आईटीआई सालारपुर में विभिन्न ट्रेड के 225 लाभार्थी ले रहे प्रशिक्षण।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूँ। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वर्ष 2025–26 के लिए चयनित लाभार्थियों का कौशल प्रशिक्षण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सालारपुर में प्रारंभ हो गया है। यह प्रशिक्षण 03 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड में 125, लोहार में 25, बढ़ई में 25, राजमिस्त्री में 25 तथा कुम्हार ट्रेड में 25 लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सदर विधायक, उपायुक्त उद्योग, प्रधान सहायक एवं आईटीआई के प्रधानाचार्य द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग आशीष गुप्ता, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, प्रधान सहायक मो. फारूक खां सहित कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!